Home देश अंडमान-निकोबार: भारत का अद्भुत प्रदेश

अंडमान-निकोबार: भारत का अद्भुत प्रदेश

21
0

मंद बयार में झूमती-नाचती ताड़ की पत्तियां, सफेद रेत वाला सागर-तट, समुद्री चट्टानों पर प्रहार करती धाराओं की आवाज, हरे-भरे मानसूनी जंगल और दुर्लभ पक्षियों की चहचहाहट, इन सभी चीजों को समेटे संसार का नाम है-अंडमान एवं निकोबार द्वीप-समूह। प्राचीन जनजातियों के घर वाले इस केंद्रशासित भारतीय राज्य में यूं तो सी-वॉक, स्विमिंग, जेट स्की और स्कूबा डाइविंग का अपना मजा है, परंतु यहां का सर्वोत्कृष्ट आनंद है सागर किनारे सुकून भरा बसेरा। अगर आप यहां एक बेहतरीन ठहराव चाह रहे हैं, तो पोर्ट-ब्लेयर स्थित सिनक्लेयर्स बे-व्यू होटल खास है, जहां 26 डीलक्स, 10 प्रीमियर, 5 एटीक, 3 लग्जरी सुइट्स और 2 वैलेंटाइन रूम्स, वुडहाउस कॉरपोरेट मीटिंग्स हॉल के साथ ही मल्टी कुजीन रेस्टोरेंट में आप स्वादिष्ट सी-फूड के साथ अन्य लजीज व्यंजनों का भी भरपूर आनंद उठा सकते हैं। स्पॉ, जिम, बॉर, ट्रैवल अरेजमेंट्स के साथ ही यहां पोर्ट ब्लेयर-हैवलॉक के लिए विशेष पैकेज भी उपलब्ध है। अंडमान निकोबार की राजधानी पोर्ट ब्लेयर चेन्नई, कोलकाता और दिल्ली से ढेरों हवाई उड़ानों द्वारा जुड़ा है। साथ ही चेन्नई, कोलकाता और विशाखापत्तनम से पोर्ट ब्लेयर की यात्रा के लिए पोत (समुद्री जहाज) सुविधाएं भी उपलब्ध हैं।
दर्शनीय आकर्षण
सेल्युलर जेल (कभी कालापानी के नाम से मशहूर), कार्बिन्स कोव सागर-तट (स्विमिंग एवं सूर्यास्त के नजारे के लिए लोकप्रिय), हैवलॉक द्वीप (स्कूबा डाइविंग, मैंग्रोव सफारी के लिए ख्यात), जापानीज बंकर्स, मिनी जू, एंथ्रोपोलॉजिकल म्यूजियम, समुद्रिका नौसैनिक अजायबघर और चातम आरा कारखाना (चातम सॉ मिल)।

Previous articleजानिए गुजरात के बारे में
Next articleदेखिए क्यों मध्य प्रदेश है भारत का बेस्ट टूरिज्म स्टेट

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here