Home Uncategorized बड़ा झटका आप का ये बड़ा नेता हुआ भाजपा में शामिल

बड़ा झटका आप का ये बड़ा नेता हुआ भाजपा में शामिल

89
0

कर्नाटक में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी (AAP) को झटका लगा है। बेंगलुरु पुलिस के कमिश्नर रहे और AAP नेता भास्कर राव ने अपनी पार्टी को अलविदा कह दिया है। इसके साथ ही भास्कर राव ने राज्य की सत्ताधारी पार्टी भाजपा का दामन थाम लिया है।

AAP पर साधा निशाना. भास्कर राव ने एक मार्च को भाजपा की सदस्यता ली। इस दौरान उनके साथ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष नलिन कुमार कटील भी मौजूद थे। पत्रकारों को संबोधित करते हुए भास्कर राव ने AAP पर निशाना भी साधा। उन्होंने कहा कि AAP में पारदर्शिता की कमी है।

इसे एक बहुराष्ट्रीय कॉरपोरेशन की तरह चलाया जाता है। भ्रष्टाचार से लड़ने के नाम पर चंदा इकट्ठा किया जाता है। AAP के मंत्रियों का जेल जाना शर्मनाक. भास्कर राव ने ये भी कहा कि AAP का विकास अब नहीं हो सकता है। पूरी पार्टी एक मंडली के हाथों में है। पार्टी में स्पष्टता की कमी है।

भास्कर ने ये भी कहा कि AAP के दो मंत्रियों का जेल जाना शर्मनाक है। बता दें कि सीबीआई ने हाल ही में दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया को कथित आबकारी घोटाले में गिरफ्तार किया है। वहीं, मनी लॉन्ड्रिंग केस में पूर्व मंत्री स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन जेल में हैं।

पीएम मोदी से प्रेरित. भास्कर राव ने बताया कि वह पीएम मोदी से काफी प्रेरित हैं। उन्होंने कहा कि वह पीएम के कामों को देखकर बीजेपी में शामिल हुए। मुझे लगता है कि मैं भाजपा में अधिक योगदान दे सकता हूं। पीएम मोदी के विजन ने मुझे पार्टी में शामिल होने के लिए प्रेरित किया।

11 महीने पहले हुए थे AAP में शामिल. बता दें कि भास्कर राव 11 महीने पहले बीते साल चार अप्रैल को ही AAP में शामिल हुए थे। दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने भास्कर राव को पार्टी की सदस्यता दिलाई थी। भास्कर राव का पार्टी छोड़ना AAP के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है।

Previous articleआरबीआई का बड़ा ऐलान इन 5 बैंको पर लगाई रोक नही कर पाएंगे
Next articleयूरोप के पीएम ने मोदी के समर्थन में किया बड़ा ऐलान कहा सिर्फ मोदी ही

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here