Home देश बड़ा झटका अब शरद पवार की पार्टी और भाजपा की सरकार पर...

बड़ा झटका अब शरद पवार की पार्टी और भाजपा की सरकार पर खुद संजय राउत ने किया

42
0

मुंबई: नागालैंड में शरद पवार की राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) ने सरकार का हिस्सा बनने का फैसला लिया है। इस प्रकार नागालैंड में अब विपक्ष में कोई पार्टी नहीं बची है। भाजपा और NDPP ने विधानसभा चुनाव में बहुमत हासिल कर लिया था, जिसके बाद गठबंधन की सरकार को

शरद पवार की NCP सपोर्ट कर रही है। नागालैंड में विरोधी पार्टियों में सबसे अधिक सीटें NCP के खाते में आई थीं। मगर, NCP और नीतीश कुमार की पार्टी JDU सहित नागालैंड में सभी पार्टियों ने सरकार में शामिल होने का निर्णय लिया। NCP प्रमुख शरद पवार ने भाजपा के साथ

सरकार का हिस्सा बनने पर ‘राजनितिक’ सफाई देते हुए कल कहा था कि उनका समर्थन NDPP को है, भाजपा को नहीं। वहीं, आज गुरुवार (9 मार्च) को इस मामले पर उद्धव गुट के नेता संजय राउत ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है। महाराष्ट्र में शरद पवार की NCP का सहयोगी होने

के नाते उद्धव गुट के राज्यसभा सांसद संजय राउत ने इस पर सफाई देते हुए कहा है कि, ‘नागालैंड में मुख्य पार्टी भाजपा नहीं, बल्कि क्षेत्रीय पार्टी NDPP है, जिसके नेता रियो हमारे साथ संसद में कुछ समय तक सांसद रहे थे। उनकी पार्टी को चुनाव में 25 सीटें मिली हैं। उनके साथ

गठबंधन की पार्टी भाजपा ने 12 सीटें जीती हैं। इसके बाद तीसरे नंबर की पार्टी NCP रही है, जिसने 7 सीटों पर जीत दर्ज की हैं। NCP अकेले नहीं, बल्कि दूसरी पार्टियां भी सरकार में शामिल हुई हैं।’संजय राउत ने NCP के फैसले पर सफाई देते हुए कहा है कि, दरअसल,

नागालैंड एक बॉर्डर स्टेट है। संवेदनशील है। भौगोलिक और सुरक्षा के लिहाज से देखें, तो कई बार यह कश्मीर से अधिक संवेदनशील कहा जा सकता है। राउत ने आगे कहा कि, नागालैंड में आतंकी हमलों के खतरे बने रहते हैं। वहां सरकार भाजपा की नहीं है। भाजपा-NDPP की सहयोगी पार्टी है। भाजपा विरोधी बाकी पार्टियां भी सरकार में शामिल हुई हैं। इसमें आपत्ति का कोई सवाल नहीं।’

Previous articleफंसे केजरीवाल ? खुलेगा राज? सिसोदिया और सत्येंद्र जैन की पत्नी ने…
Next articleभाजपा सांसद का बड़ा दावा कहा सिसोदिया की पत्नी ने

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here