Home देश इस देश के साथ पाकिस्तान का युद्ध शुरू अबतक बहुत सारे सैनिक...

इस देश के साथ पाकिस्तान का युद्ध शुरू अबतक बहुत सारे सैनिक मारे गए

0

पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच तनाव अपने चरम पर पहुंच गया है। हाल ही में अफगानिस्तान में पाकिस्तान द्वारा किए गए हवाई हमलों के बाद अब तालिबान बल ने जवाबी कार्रवाई की है।

तालिबान बल ने पाकिस्तान में घुसकर हवाई हमले किए हैं और नुकसान भी पहुंचाया है। बताया जा रहा है कि ये हमले तालिबान बल ने सीमा क्षेत्र में किए हैं।

इस हमले में पाकिस्तान को कितना नुकसान हुआ है इसकी जानकारी अभी नहीं मिल पाई है। दावा किया जा रहा है कि इस हमले में 19 पाकिस्तानी सैनिक मारे गए हैं।

पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक, तालिबान समर्थक मीडिया संगठन हुर्रियत डेली न्यूज ने मंत्रालय के सूत्रों के हवाले से बताया कि हमलों में 19 पाकिस्तानी सैनिक मारे गए,

और हिंसा में 3 अफगान नागरिकों की भी जान चली गई। अफगानिस्तान में हुए हमले को लेकर अभी तक पाकिस्तान की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।

तालिबान के रक्षा मंत्रालय ने शनिवार को एक्स पर पोस्ट कर कहा कि उसके बलों ने पाकिस्तान में उन जगहों को निशाना बनाया, जिनका इस्तेमाल अफगानिस्तान पर हमलों की योजना बनाने और समन्वय करने में शामिल तत्वों और उनके समर्थकों के लिए ठिकाने के तौर पर किया जा रहा था।

हालांकि, मंत्रालय के प्रवक्ता इनायतुल्लाह ख़वारज़ामी ने हमलों के बारे में कोई और जानकारी नहीं दी। उन्होंने हमले में हुए नुकसान और हताहतों के बारे में भी कुछ नहीं कहा।

पाकिस्तान ने मंगलवार को अफ़गानिस्तान के पूर्वी प्रांत में एक प्रशिक्षण केंद्र को नष्ट करने और विद्रोहियों के खिलाफ़ अभियान चलाया।

पाकिस्तान के हवाई हमले में कई लोग मारे गए, जिनमें से ज़्यादातर महिलाएँ और बच्चे थे। पाकिस्तान के इस हवाई हमले के बाद दोनों देशों के बीच तनाव चरम पर पहुँच गया। दरअसल, पाकिस्तान और अफ़गानिस्तान की सीमाएँ एक-दूसरे से सटी हुई हैं।

अफ़गानिस्तान अक्सर पाकिस्तान पर घुसपैठ का आरोप लगाता रहा है। पाकिस्तान अपने देश में होने वाले आतंकी हमलों के लिए तालिबान को ज़िम्मेदार ठहराता रहा है।

इससे पहले भी दोनों देशों के बीच तनाव की स्थिति पैदा हुई थी, लेकिन इस बार मामला हवाई हमले तक पहुँच गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here