Home देश कॉकरोच पार्टी के बाद अब बाबा रामदेव ने आंदोलन करने की धमकी...

कॉकरोच पार्टी के बाद अब बाबा रामदेव ने आंदोलन करने की धमकी दी बोले अगर मुझे

स्वतंत्रता दिवसके मौके पर आयोजिक कार्यक्रम में पत्रकारों से बात करते हुए योगगुरु रामदेव ने शिक्षा और भर्ती प्रक्रिया में भ्रष्टाचार पर बड़े सवाल उठाए हैं।

‘कॉकरोच जनता पार्टी’ से सुर मिलाते हुए उन्होंने यहां तक कहा कि कहीं ऐसा ना हो कि उन्हें भी धरने पर बैठना पड़े।हालांकि रामदेव ने कहा कि आंदोलन के नाम पर वह अराजकता का समर्थक नहीं हूं।

‘देश में चारों तरफ हंगामा’
रामदेव ने कहा, देश में चारों तरफ हंगामा है। छोटे-छोटे स्कूलों से बच्चे निकल रहे हैं और कह रहे हैं कि हमारे यहां टीचर नहीं है, लाइट नहीं है, पानी नहीं है,

शौचालय नहीं है। किताबें हैं तो टीचर हैं, टीचर हैं तो किताबें नहीं हैं। किताबे हैं तो पेपर लीक हो जाता है। 10वीं-12वीं के बोर्ड के एग्जाम कहीं जुड़ते नहीं हैं। प्रतिस्पर्धी परीक्षा के आधार पर ही ऐडमिशन होते हैं।

रामदेव ने कहा, सरकारी नौकरियों में इंटरव्यू के दौरान 90 से 99 प्रतिशत घोटाला होता है। अपने लोगों, विचार, अपने संस्कार, संगठन, जाति, वर्ग के लोगों को ले लेते हैं और बाकी को धक्का मार देते हैं।

एक तरफ हम कहते हैं कि सत्यमेव जयते और जब भर्ती की बारी आती है तो पहले ही तय हो जाता है। करोड़ों में रुपये लेते हैं।

रामदेव ने दी आंदोलन की धमकी
रामदेव ने कहा, ऐसे ही आंदोलन करना पड़ा तो देश कैसे चलेगा। इसीलिए सुधर जाओ नहीं तो देश में आंदोलन और ज्यादा भी हो सकते हैं।

आंदोलन के नाम पर मैं अराजकता का समर्थन नहीं करता। लेकिन देश में घपलाबाजी बहुत है। कहीं ऐसा ना हो की बाबा रामदेव को दोबारा आंदोलन करना पड़े।

बता दें कि पेपर लीक के मामले को लेकर ही कॉकरोच जनता पार्टी ने जंतर-मंतर पर 36 दिन आंदोलन किया। इसके बाद शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को इस्तीफा देना पड़ा।

वहीं अब कॉकरोच पार्टी के अभिजीत दीपके स्कूलों में बुनियादी व्यवस्था को लेकर नया अभियान सुरू करने जा रहे हैं। दीपके ने संसद की ओर बढ़ने की कोशिश कर रहे

कॉजपा प्रदर्शनकारियों पर 20 जुलाई को हुई पुलिस कार्रवाई को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर निशाना साधा और कहा कि उन्हें संसद में माफी मांगनी चाहिए।

अमित शाह पर निशाना साधते हुए दीपके ने कहा, “अमित शाह संसद से क्यों भाग रहे हैं? उन्हें आना चाहिए और 20 जुलाई को हुए लाठीचार्ज के

लिए संसद में माफी मांगनी चाहिए। उनके निर्देश पर पेलेट गन चलाई गईं और आंसू गैस के गोले दागे गए। वह अब संसद से क्यों भाग रहे हैं?”