Home देश आरक्षण को लेकर अखिलेश यादव का हैरान करने वाला ऐलान बोले अब...

आरक्षण को लेकर अखिलेश यादव का हैरान करने वाला ऐलान बोले अब इसे हमेशा के लिए

दिल्ली के जंतर-मंतर पर रिजर्वेशन हटाओ आंदोलन सोशल मीडिया पेज के बैनर तले हुए विरोध प्रदर्शन को लेकर समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बीजेपी पर

हमला बोला है। अखिलेश यादव इस आंदोलन को बीजेपी की साजिश बताया और कहा कि आरक्षण था, आरक्षण है और आरक्षण रहेगा। दरअसल, अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया

प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट के जरिए आरक्षण विरोधी आंदोलन का मुद्दा उठाया। उन्होंने लिखा, “आरक्षण सुधार के नाम पर आरक्षण समाप्ति का षड्यंत्र पीडीए समाज के

ख़िलाफ़ एक और गहरी साज़िश है। आरक्षण पीडीए का अधिकार है किसी की इच्छा का विषय नहीं।”
‘आरक्षण के अधिकार की हकमारी की कोशिश’ अखिलेश

यादव ने कहा, “BJP व उनके संगी-साथी समय-समय पर जिस तरह कभी ‘समीक्षा’ तो कभी ‘सुधार’ जैसे अस्पष्ट शब्दों का प्रयोग कर आरक्षण का विरोध करते हैं या कभी

‘क्रीमीलेयर’ की बात करते हैं या ‘आरक्षण त्यागने’ की सलाह देते हैं, वो सदियों से शोषित-वंचित लोगों को मिले आरक्षण के अधिकार की हक़मारी की लगातार की जा रही

कोशिश के अलग-अलग मुखौटे हैं।” पीडीए की जातिगत समीकरण के जरिए सपा के विस्तार की कोशिशें कर रहे अखिलेश यादव ने कहा, “आरक्षण था, आरक्षण है,

आरक्षण रहेगा!” बता दें कि 21 अगस्त को ‘आरक्षण हटाओ आंदोलन’ बैनर तले सामान्य वर्ग के लोगों ने दिल्ली के जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन किया था। इन लोगों ने मांग

की थी कि जातिगत आरक्षण में बड़े स्तर पर बदलाव किए जाएं और आर्थिक आधार पर आरक्षण का प्रावधान करने की मांग की थी।
बृजेश पाठक ने दिया है आश्वासन

21 अगस्त को ही उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने कहा था कि जंतर-मंतर पर आरक्षण सुधार आंदोलन कर रहे छात्रों और युवाओं की मांगों पर केंद्रीय नेतृत्व

गंभीरतापूर्वक विचार करेगा। उन्होंने छात्रों के प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि उनकी मांगों को अगले दो दिन में केंद्रीय नेतृत्व के समक्ष रखा जाएगा और केंद्रीय मंत्री के साथ उनकी

बैठक कराई जाएगी। बता दें कि प्रदर्शनकारियों के ग्रुप के हर्ष दुबे ने लखनऊ में उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक से मुलाकात की थी। इस दौरान आंदोलन से जुड़े छात्रों के प्रतिनिधिमंडल ने अपनी मांगों को लेकर उन्हें ज्ञापन सौंपा था।