Home देश सदमे में करीना अस्पताल से सैफ अली खान को लेकर बुरी खबर...

सदमे में करीना अस्पताल से सैफ अली खान को लेकर बुरी खबर आई सामने आखिर हुई

0

Saif Ali Khan Health Update: बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान की सेहत अब कैसी है? हर कोई इस सवाल का जवाब जानना चाहता है। जानलेवा हमले के बाद सैफ की सर्जरी की गई थी।

सूत्रों की मानें तो अब सैफ की हालत में धीरे-धीरे सुधार हो रहा है। मुंबई के लीलावती अस्पताल ने सैफ अली खान का मेडिकल बुलेटिन जारी किया है। इस बुलेटिन में डॉक्टरों ने सैफ अली खान का हेल्थ अपडेट बताया है।

ICU से किया गया शिफ्ट
सूत्रों के अनुसार सैफ अली खान की हालत अब पहले से बेहतर है। डॉक्टरों ने उन्हें ICU से बाहर निकाल दिया है। सैफ को स्पेशियल रूम में शिफ्ट किया गया है।

हालांकि कल ही सैफ सर्जरी हुई है। उनके जख्म काफी गहरे हैं, जिन्हें भरने में काफी समय लग सकता है। ऐसे में सैफ को अभी डिस्चार्ज नहीं किया जा सकता है।

विजिटर्स को मिलने से रोका
सैफ अली खान से अभी कोई मिल नहीं सकता है। विजिटरों को सैफ के पास जाने से रोका गया है। डॉक्टरों का कहना है कि सैफ अली खान को अभी इंफेक्शन होने का खतरा है।

इसलिए विजिटर्स को अंदर आने नहीं जाने दिया जा रहा है। हालांकि सैफ अब पहले से ठीक हैं। 2-3 दिन में उन्हें डिस्चार्ज किया जा सकता है। डॉक्टरों का कहना है कि हमले में घायल होने के बाद सैफ के पूरे शरीर से खून टपक रहा था।

इसके बावजूद उन्होंने अपने 8 साल के बेटे तैमूर का हाथ पकड़ कर अस्पताल में एंट्री ली। वो खुद चल कर भर्ती हुए। सैफ रियल लाइफ हीरो हैं। अब उनकी तबीयत ठीक हो रही है।

आज उन्होंने थोड़ी सी वॉक भी की है। डॉक्टर्स ने सैफ को 1 हफ्ते के लिए बेड रेस्ट की सलाह दी है। डॉक्टरों के अनुसार इस हमले में सैफ अली खान की जान बाल-बाल बची है।

अगर चाकू 2 मिमी और अंदर घुसता तो उनकी रीढ़ की हड्डी में चोट लग सकती थी। हालांकि अब सबकुछ ठीक है। सैफ जल्द ही स्वास्थ्य हो जाएंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here