मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हर हाल में तीसरी बार भी उत्तर प्रदेश में सरकार बनाना चाहते हैं। इसलिए अभी से पूरी तैयारियां शुरू कर दी हैं।
यूपी सरकार विधानसभा चुनाव 2027 से पहले महिला वोटबैंक को साधने के लिए एक बड़ी योजना लागू करने वाली है। जिसके जरिए 50 लाख से ज्यादा महिलाओं को 50-50 हजार रुपए की आर्थिक सहायता दी जाएगी।
सरकार इस गेमचेंजर स्कीम को लेकर प्लान कर रही है। अब सवाल यब उठता है कि यह 50 हजार रुपए आखिर किन महिलाओं को मिलेगा, इसके नियम कानून क्या होंगे, कौन इसके दायरे में आएगा…तो आइए जानते हैं सब डिटेल
सीएम योगी एक दो दिन में करेंगे 50000 का ऐलान
योगी सरकार का मकसद है कि उत्तर प्रदेश की आर्थिक रूप से कमजोर और गरीब परिवारों की महिलाओं को स्वरोजगार व आत्मनिर्भर बनाना।
इन्हें सरकार महिला कल्याण विभाग के जरिए ₹50,000 तक की वित्तीय सहायता देने वाली एक नई योजना लाने पर विचार कर रही है। माना जा रहा है कि एक दो दिन में
सीएम योगी आदित्यनाथ इस मास्टर माइंड स्कीम का ऐलान भी करने वाले हैं। जो यूपी चुनाव का पूरा गेम पलट देगी।
आखिर किन महिलआों को मिलेंगे 50000
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक,
योगी सरकार आर्थिक स्वावलंबन के लिए यह योजना ला रही है। इस सरकार योजना में एससी, एसटी परिवारों की महिलाओं के साथ बीपीएल परिवारों की महिलाओं और
आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की महिलाओं को प्राथमिकता दी जाएगी। साथ ही यह भी बताया जा रहा है कि यूपी में ऐसे परिवारों की महिलाओं को भी इस स्कीम में
शामिल किया जा सकता है, जिनकी आय 12 लाख रुपए से ज्यादा नहीं होगी। यूपी चुनाव में गेमचेंजर होगी योगी सरकार की ये स्कीम
बता दें कि उत्तर प्रदेश में करीब 15 प्रतिशत जेन-जी वोटर है, ऐसे में जेन-जी बीजेपी से नाराज चल रहा है। तो ऐसे समय सीएम योगी आदित्यनाथ युवाओं के आंदोलन के बीच
महिला वोटबैंक को साधने के लिए महिला सहायता, स्वरोजगार और आर्थिक सहायता योजना ला रही है। राजीतिकक जानकारों का मानना है कि महिलाओं को नकद प्रोत्साहन की योजना विधानसभा चुनाव में गेमचेंजर साबित हो सकती है।
क्योंकी इसी तरह की योजना सबसे पहले मध्यप्रदेश शुरू हुई थी, जिसने सरकार बनवा दी। फिर बीजेपी ने महाराष्ट्र भी महिलाओं को कैश देने की स्कीम लेकर आई और सरकार बना ली। वहीं बिहार विधानसभा चुनाव से पहले सीएम नीतीश ने ऐसी ही एक स्कीम का ऐलान किया और सत्ता में वापसी की। अब योगी सरकार भी ऐसा की मास्टर गेम चलने वाली है। जिससे विरोधियों के चारों खाने चित हो जाएं।


