बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के नतीजों से पहले जारी अधिकांश एग्जिट पोल में एनडीए को बढ़त मिलती नजर आ रही थी, लेकिन एक ताजा सर्वे ने
राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा दी है। Journo Mirror के एग्जिट पोल ने सभी को चौंका दिया है, क्योंकि इसके अनुमान महागठबंधन के पक्ष में जाते दिख रहे हैं।
इस एग्जिट पोल के मुताबिक, महागठबंधन को 130 से 140 सीटों के बीच भारी बहुमत मिलने की संभावना जताई गई है।
वहीं, सत्ताधारी एनडीए गठबंधन को केवल 100 से 110 सीटों पर सिमटने का अनुमान है।बिहार विधानसभा में बहुमत का जादुई आंकड़ा 122 सीटों का है,
यानी अगर Journo Mirror के आंकड़े सच साबित होते हैं, तो सत्ता की बागडोर इस बार महागठबंधन के हाथों में जा सकती है।
राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि यह अनुमान राज्य की राजनीति में अप्रत्याशित मोड़ ला सकता है। जहां एक ओर एनडीए अपनी सत्ता बरकरार रखने
की कोशिश में जुटा है, वहीं इस एग्जिट पोल के बाद महागठबंधन के नेताओं में नई ऊर्जा और उत्साह देखने को मिल रहा है।
अब सबकी नजरें 14 नवंबर को आने वाले नतीजों पर टिकी हैं। यह देखना दिलचस्प होगा कि एग्जिट पोल के ये अनुमान कितने हद तक सही साबित होते हैं और क्या बिहार की सत्ता में वाकई एक नया अध्याय लिखा जाएगा या फिर एनडीए एक बार फिर वापसी करेगा।