Home देश 30 सालों के बाद शनि देव चलने वाले हैं उल्टी चाल, इन...

30 सालों के बाद शनि देव चलने वाले हैं उल्टी चाल, इन राशियों की चमकेगी खुलकर किस्मत

0

हिंदू ज्योतिष में शनि को आयु, दुख, रोग, पीड़ा, विज्ञान, तकनीक, लोहा, खनिज तेल, कर्मचारी, सेवक, जेल आदि का कारक माना जाता है।

इसलिए जब भी शनि देव की चाल में परिवर्तन होता है। तो इन क्षेत्रों पर विशेष प्रभाव पड़ता है। आपको बता दें कि जुलाई माह में कर्मफल दाता शनि देव वक्री होने जा रहे हैं।

मतलब अब वह उल्टी चाल चलेंगे। जिसका असर सभी राशियों के जातकों पर देखने को मिलेगा। लेकिन 3 राशियां ऐसी हैं, जिनका इस समय अच्छा समय शुरू हो सकता है।

साथ ही इस समय धन और भाग्योदय की भी संभावना है। आइए जानते हैं कौन सी राशियां हैं भाग्यशाली…
धनु
धनु राशि के जातकों के लिए शनि देव की वक्री चाल शुभ साबित हो सकती है। क्योंकि शनि देव आपकी राशि से चौथे भाव में वक्री होने जा रहे हैं।

इसलिए इस समय आपको भौतिक सुखों की प्राप्ति हो सकती है। साथ ही आप वाहन और प्रॉपर्टी खरीदने के बारे में सोच सकते हैं। साथ ही आपको पैतृक संपत्ति का लाभ मिल सकता है।

मान-सम्मान में वृद्धि हो सकती है। बिगड़े हुए काम सफलतापूर्वक पूरे होंगे। इस समय उन लोगों को विशेष लाभ मिल सकता है, जिनका काम-धंधा रियल एस्टेट, प्रॉपर्टी और जमीन-जायदाद से जुड़ा है।

मिथुन
आप लोगों के लिए शनि देव का वक्री होना सकारात्मक साबित हो सकता है। क्योंकि शनि देव आपकी गोचर कुंडली के करियर और व्यापार क्षेत्र में उल्टी दिशा में चलने वाले हैं।

इसलिए इस समय आपको काम-धंधे में विशेष उन्नति मिल सकती है। साथ ही व्यापारियों के लिए भी समय अच्छा रहेगा। आप कोई नया व्यापार शुरू करने के बारे में सोच सकते हैं।

नौकरीपेशा लोगों को पदोन्नति मिल सकती है। व्यापार को बढ़ाने के लिए बनाई गई योजनाएं फलीभूत होंगी। साथ ही इस समय पिता के साथ आपके संबंध मजबूत होंगे। साथ ही आप धन की बचत करने में सफल रहेंगे।

मीन
आप लोगों के लिए शनि देव का वक्री होना लाभकारी साबित हो सकता है। क्योंकि शनि देव आपकी राशि से लग्न भाव में वक्री होने वाले हैं। इसलिए इस समय आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।

साथ ही आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। साथ ही परिवार के सदस्यों के साथ संबंधों में सुधार आएगा। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। नौकरीपेशा लोगों को पदोन्नति मिल सकती है।

व्यापार को विस्तार देने के लिए बनाई गई योजनाएँ फलदायी होंगी। साथ ही अविवाहित लोगों को विवाह के प्रस्ताव मिल सकते हैं। साथ ही इस दौरान साझेदारी के काम से आपको लाभ होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here