Home देश पेट्रोल भरवाने जा रहे हैं तो कैश लेकर जाएं, नहीं होगा ऑनलाइन...

पेट्रोल भरवाने जा रहे हैं तो कैश लेकर जाएं, नहीं होगा ऑनलाइन पेमेंट

डिजिटलाइजेशन के इस दौर में पेमेंट करना और फंड ट्रांसफर करना पहले के मुकाबले काफी आसान हो गया है। पलक झपकते ही पेमेंट हो जाता है। शायद यही वजह है कि भारत

में डिजिटल पेमेंट का इस्तेमाल तेजी से बढ़ रहा है। सब्जी वाले की दुकान से लेकर बड़े-बड़े मॉल में ऑनलाइन पेमेंट में तेजी आई है। हर कोई सिर्फ एक स्कैन करके पेमेंट कर रहा है।

लेकिन अब अगर आप पेट्रोल-डीजल भराने जा रहे हैं तो सावधान हो जाएं। वहां आपके स्मार्टफोन की स्मार्टनेस काम नहीं करेगी। यानी स्मार्टफोन से ऑनलाइन पेमेंट नहीं कर पाएंगे।

अगर आपकी जेब में कैश नहीं है तो फिर दिन भर खड़े रह सकते हैं। इसके बाद शाम को बिना तेल के घर वापस आने की नौबत आ सकती है। दरअसल, महाराष्ट्र के नागपुर में

पेट्रोल पंप मालिकों ने 10 मई से ऑनलाइन पेमेंट पर रोक लगा दी है। टाइम्स ऑफ इंडिया में छपी खबर के मुताबिक, नागपुर में विदर्भ पेट्रोलियम डीलर एसोसिएशन ने कल से

डिजिटल पेमेंट पर रोक लगाने का फैसला किया है। इससे महाराष्ट्र के नागपुर में ऑनलाइन तेल भराने वालों की टंकी खाली रह सकती है। उन्हें कई तरह की कठिनाइयों का

सामना करना पड़ सकता है। लिहाजा कैश लेकर जाना एक मजबूरी बन सकती है। बता दें कि डिजिटल ट्रांजैक्शन की दुनिया में UPI (यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस) एक गेम चेंजर बनकर आया है।

ऐसे में बहुत से लोग UPI के जरिए पेमेंट करते हैं।
ऑनलाइन पेमेंट पर क्यों लगी रोक
नागपुर में नेशनल सायबर क्राईम पोर्टल ने एक पेट्रोल पंप मालिक का खाता ब्लॉक कर दिया है।

इसकी वजह ये थी कि साइबर क्रिमिनल ने फ्रॉड ट्रांजेक्शन किए थे। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने भी इस दिशा में सख्त कदम उठाए हैं। इसके चलते पेट्रोल पंप मालिकों के खातों में फंसी लाखों की राशि अब तक रिलीज नहीं हुई है।

डिजिटल फ्रॉड के चलते पेट्रोल पंप मालिकों को भारी नुकसान उठाना पड़ा है। ऐसे में अकाउंट ब्लॉक होने के बाद विदर्भ पेट्रोलियम डीलर असोसिएशन ने ऑनलाइन पेमेंट नहीं स्वीकार करने का फैसला किया है।

यह नियम 10 मई से लागू हो जाएगा। डिजिटल पेमेंट बंद होने का सीधा असर आम जनता पर पड़ेगा। अब ग्राहकों को तेल भराने के लिए कैश में पेमेंट करना पड़ेगा। इधर एटीएम से कैश निकालने पर अतिरिक्त चार्ज भी लगता है। लिहाजा ग्राहकों को तगड़ी मुसीबत झेलनी पड़ सकती है।