Home देश अचानक चीन जाएंगे अजित डोभाल हैरान करने वाली वजह, अब किसी भी...

अचानक चीन जाएंगे अजित डोभाल हैरान करने वाली वजह, अब किसी भी वक्त देश में

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल आज बीजिंग पहुंचेंगे। वहां वे सीमा विवाद पर भारत-चीन के विशेष प्रतिनिधि की बातचीत में अपने चीनी समकक्ष वांग यी के साथ हिस्सा लेंगे।

दोनों मंगलवार को विशेष प्रतिनिधि बातचीत का 25वां दौर करेंगे। यह बातचीत इसलिए अहम है, क्योंकि यह 12-13 सितंबर को नई दिल्ली में होने वाले ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में

शामिल होने के लिए चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग की भारत की बहुप्रतीक्षित यात्रा से पहले हो रही है। डोभाल और वांग सीमा वार्ता प्रक्रिया के विशेष प्रतिनिधि.

डोभाल और वांग दोनों ही सीमा वार्ता प्रक्रिया के लिए तय विशेष प्रतिनिधि हैं। यह प्रक्रिया 2003 में भारत-चीन सीमा के 3,488 किलोमीटर लंबे और जटिल सीमा विवाद को पूरी

तरह से सुलझाने के लिए शुरू की गई थी। सीमा विवाद को सुलझाने में इसे सफलता नहीं मिली, लेकिन दोनों तरफ के अधिकारी इस व्यवस्थित प्रक्रिया को अलग-अलग मोर्चों पर

दोनों देशों के बीच बार-बार होने वाले तनाव को दूर करने के लिए एक उपयोगी साधन मानते हैं।
चीनी राष्ट्रपति की यात्रा के बारे में अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं.

चीनी राष्ट्रपति की यात्रा के बारे में अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन दोनों पक्षों के अधिकारी चीनी नेता की भागीदारी को लेकर आशावादी हैं।

इससे शिखर सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ बैठक का मौका मिल सकता है, जिसमें द्विपक्षीय संबंधों को आगे बढ़ाने की पहलों पर चर्चा की जा सकेगी।