Home देश भाजपा को बड़ा झटका बिहार चुनाव से पहले मध्यप्रदेश में पार्टी में...

भाजपा को बड़ा झटका बिहार चुनाव से पहले मध्यप्रदेश में पार्टी में फूट, टूट गई पूरी

बिहार चुनाव प्रचार के बीच मध्यप्रदेश से बीजेपी के लिए बड़ी खबर आई है। मुख्यमंत्री मोहन यादव, शिवराज सिंह चौहान और नरोत्तम मिश्रा जहां बिहार में

पार्टी को मजबूत करने में जुटे हैं, वहीं डिंडौरी के शाहपुरा क्षेत्र में भाजपा संगठन में बगावत की लपटें उठ गई हैं।
जनपद पंचायत शाहपुरा के कई वरिष्ठ और सक्रिय

पदाधिकारियों ने एक साथ पार्टी की प्राथमिक सदस्यता और सभी संगठनात्मक दायित्वों से इस्तीफा दे दिया है। इस्तीफों की झड़ी से संगठन में हड़कंप मच गया है।

इस्तीफे प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल को भेजे गए हैं, जिनमें संगठन के भीतर उपेक्षा, गुटबाजी और मनमानी को मुख्य कारण बताया गया है।

इन नेताओं ने थामा इस्तीफे का रास्ता जिन नेताओं ने इस्तीफा दिया है, उनमें जितेन्द्र चंदेल (जिलाध्यक्ष भाजपा किसान मोर्चा डिंडौरी एवं उपाध्यक्ष जनपद पंचायत शहपुरा),

देवीदीन झारिया (जनपद सदस्य), सरोज परस्ते (पूर्व सरपंच एवं जनपद सदस्य), देवकरण परस्ते (पूर्व सरपंच एवं जनपद सदस्य) और मोतीबाई तैकाम (जनपद सदस्य) शामिल हैं।

इन सभी ने विधायक और जनपद अध्यक्ष पर निजी स्वार्थ, पक्षपात और संगठन विरोधी रवैये के गंभीर आरोप लगाए हैं। त्यागपत्रों में कहा गया है कि विधायक और जनपद अध्यक्ष की सांठगांठ से संगठन की साख पर असर पड़ा है।

जनपद अध्यक्ष की मनमानी के चलते भाजपा समर्थित अधिकांश सदस्य असंतुष्ट हैं। यहां तक कि अविश्वास प्रस्ताव भी लाया गया था।

इस्तीफों में यह भी लिखा गया कि जनपद अध्यक्ष भाजपा की पुरानी कार्यकर्ता नहीं थीं, लेकिन अध्यक्ष बनने के बाद पार्टी में शामिल हुईं और अब अपनी मनमानीपूर्ण कार्यशैली से संगठन को कमजोर कर रही हैं।

कुछ दिन पहले भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिलाध्यक्ष टेकेश्वर साहू ने भी पार्टी से इस्तीफा दिया था। उन्होंने भी जनप्रतिनिधियों की कार्यशैली पर सवाल उठाए थे।

उनके इस्तीफे के बाद अब सामूहिक इस्तीफों से संगठन में असंतोष खुलकर सामने आ गया है। इन सामूहिक इस्तीफों के बाद शाहपुरा की राजनीति में भूचाल आ गया है।

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि यह आंतरिक कलह आने वाले समय में बीजेपी के समीकरणों को प्रभावित कर सकती है। वहीं स्थानीय नेतृत्व ने अब तक इस पूरे घटनाक्रम पर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है।