Home देश आजम खान को लेकर बुरी खबर आई सामने आखिरकार रोड पर ही...

आजम खान को लेकर बुरी खबर आई सामने आखिरकार रोड पर ही कर दिया

यूपी के बस्ती जिले में आजम खान की फोटो पर कालिख पोतने को लेकर पुलिस ने सक्रिय हो गई है। पुलिस ने कालिख पोतने वाले शिवसेना के नेताओं पर केस दर्ज कर लिया है।

पुरानी बस्ती में यह केस दर्ज किया गया है। समाजवादी युवजन सभा के जिलाध्यक्ष की तहरीर के आधार पर यह केस दर्ज हुआ है।

मिली जानकारी के अनुसार पुरानी बस्ती पुलिस को दी तहरीर में समाजवादी युवजन सभा के जिलाध्यक्ष विपिन कुमार त्रिपाठी ने आरोप लगाया कि निर्मली कुण्ड बस्ती में

सदर विधायक महेन्द्र नाथ यादव ने दीपावली और छठ पूजा का शुभकामना संदेश वाला होर्डिंग्स लगवाया था। इस पर आजम खान का फोटो लगा था।

आरोप है कि शिव सेना के जिलाप्रभारी प्रमोद पाण्डेय, आशीष गुप्ता, नरेंद्र दुबे, विवेक बघेल और चार अन्य साथियों के साथ मिलकर होर्डिंग पर लगे आजम खान की फोटो पर कालिख पोत दी।

पुरानी बस्ती पुलिस में चारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दिया है।
आजम ने दीपावली पर दिया था ये बयान
समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान ने दीपावली पर्व को लेकर बयान दिया था।

यह बयान सोशल मीडिया पर काफी वायरल भी हुआ था। एक निजी चैनल से बातचीत में आजम खान ने कहा था की जो लो दीये जला सकते हैं वे कुछ भी जला सकते हैं।

हालांकि अपने चिर परिचित अंदाज में आजम खान ने बात को आगे बढ़ाते हुए कहा था कि दिवाली के इस पर दीये जलते नहीं, बल्कि रोशन होते हैं।

उनका मकसद उजाला देना और ठंडक देना होता है, नफरतों के अंधेरों को मिटाना होता है। मैं उन लोगों की सराहना करता हूं और उनसे मोहब्बत करता हूं।

इससे पहले सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने भी दीपावली पर एक बयान दिया था। उन्होंने कहा था क्रिसमस के दौरान पूरे विश्व के शहर जगमगा उठते हैं।

वहां ये सिलसिला महीनों चलता है। हमें उन लोगों से सीखना चाहिए। आखिर हमें दीये और मोमबत्तियों पर इतना खर्च क्यों करना।