देश में सोने- चांदी के भाव रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच चुके हैं। इसके बावजूद भारतीय सर्राफा बाजार में सोने और चांदी के भाव में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है।
इन बेशकीमती धातुओं की कीमतें अपनी रिकॉर्ड ऊंचाई से काफी नीचे आ चुकी हैं। Market specialist इसके पीछे कई कारण बता रहे हैं
और आशंका जता रहे हैं कि शॉर्ट टर्म में कीमतें और गिर सकती हैं।.सोना ₹9,000 और चांदी ₹24,000 सस्ती
सोने की कीमत: MCX पर सोना अपने रिकॉर्ड हाई लेवल ₹1,32,294 प्रति 10 ग्राम से गिरकर आज ₹1,22,300 प्रति 10 ग्राम पर आ चुका है।
यानी, सोने की कीमत में रिकॉर्ड स्तर से लगभग ₹9,000 की बड़ी कटौती हुई है। (जिस समय यह जानकारी सामने आई उस समय तक MCX पर सोना ₹1,855 बढ़कर ₹1,23,712 प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था।)
चांदी की कीमत: इसी तरह MCX पर चांदी का रिकॉर्ड हाई प्राइस ₹1,70,415 प्रति किलोग्राम था, जो आज गिरकर ₹1,45,900 प्रति किलोग्राम पर आ गया है।
इसका मतलब है कि चांदी रिकॉर्ड हाई लेवल से ₹24,000 सस्ती हो चुकी है। (MCX पर चांदी ₹2,642 बढ़कर ₹1,48,200 पर कारोबार कर रही थी।)
IBJA पर भी 24 कैरेट सोना लगभग ₹3,000 सस्ता होकर ₹1,23,827 प्रति 10 ग्राम पर आ गया है, जबकि चांदी एक ही दिन में ₹9,000 सस्ती होकर ₹1,51,200 प्रति किलोग्राम पर है।
गिरावट के पीछे क्या है वजह?
एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार सोने-चांदी की कीमतों में अचानक आई इस भारी गिरावट के कई कारण हैं:
मुनाफावसूली (Profit Booking): कई महीनों तक रिकॉर्ड लाभ देखने के बाद निवेशकों ने मुनाफावसूली शुरू कर दी है, जिसकी वजह से सोने-चांदी के भाव गिर रहे हैं।
व्यापार तनाव में कमी: अमेरिका और चीन के बीच व्यापार तनाव कम होने से अब निवेशकों को ‘सुरक्षित निवेश’ (Safe Haven) जैसे सोने की मांग में कमी आई है।
मजबूत डॉलर और स्थिर अमेरिकी रिवार्ड: अंतरराष्ट्रीय बाजारों में अमेरिकी डॉलर के मजबूत होने और अमेरिकी बॉन्ड यील्ड के स्थिर होने से भी सोने का आकर्षण कम हुआ है।
घरेलू मांग में कमी: धनतेरस और दिवाली जैसे त्योहारों के बाद घरेलू स्तर पर गहनों की त्योहारी सीजन की मांग धीमी पड़ गई है।
इन सभी कारकों के कारण सोना-चांदी का भाव गिर रहा है और एक्सपर्ट्स को शॉर्ट टर्म में कीमतों में और गिरावट की आशंका है।