बिहार विधानसभा चुनाव जीतने के लिए जहां एनडीए ने पूरी ताकत झोंक दी है, वहीं महागठबंधन में अभी तक खींचतान चल रही है।
कांग्रेस पर्यवेक्षक अशोक गहलोत ने आज राजद नेता तेजस्वी यादव से मुलाकात की। उनका दावा है कि कल प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सभी भ्रम को दूर कर दिया जाएगा।
इस बीच आम आदमी पार्टी से राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने ऐसा बयान दिया, जो कि हताशा दर्शाने जैसा है। मीडिया से बातचीत में आप सांसद संजय सिंह ने कहा कि बिहार चुनाव,
चुनाव से पहले ही खत्म हो चुका है। मैं इस बात को बार-बार बोल रहा हूं। उन्होंने कहा कि बिहार में SIR का मजाक बनकर सामने आया है।
80 लाख लोगों के वोट कट चुके हैं, जबकि 5 लाख डूप्लीकेट वोट हैं। एक लाख के नाम नहीं है और 315 घुसपैठिये हैं। वोट चोरी बड़ा मुद्दा है।
जब परिणाम सामने आएगा, तब उसकी सच्चाई सामने आएगी। उन्होंने कहा कि बिहार में वोट चोरी, पलायन, अपराध और भ्रष्टाचार बहुत बड़ा मुद्दा है।
एक सवाल के जवाब में कहा कि हमारी पार्टी पहली बार बिहार विधानसभा चुनाव लड़ने जा रही है। जनता हमें जो भी जनादेश देगी, हमें स्वीकार होगा और हम
जनता की सेवा करते रहेंगे। उन्होंने कहा कि यूपी में दलित उत्पीड़न हो रहा है। मॉब लिचिंग हो रही है। नौजवानों रोजगार के लिए प्रयागराज से लखनऊ तक पुलिस की लाठियां खानी पड़ती है।
‘दिल्ली विश्व का सबसे प्रदूषित शहर’
आप सांसद संजय सिंह ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री ने एक और रिकॉर्ड बना दिया। दिल्ली को विश्व का सबसे प्रदूषित शहर बना दिया।
उन्होंने कहा कि आज छठ को लेकर तमाम दावे कर रहे हैं, हमारी सरकार में भाजपाइयों ने घाट को तोड़ दिया था। उन्होंने कहा कि बिहार जाने वाले श्रद्धालुओं को ट्रेनों में जगह नहीं मिल पा रही।
पेशाब कांड पर भड़के संजय सिंह
संजय सिंह ने कहा कि बिहार में अंतिम चरण का मतदान 11 नवंबर को होगा। इसके चलते अयोध्या से प्रयागराज सरयू से संगम तक की पदयात्रा में बदलाव किया गया।
उन्होंने कहा कि ‘रोजगार दो, सामाजिक न्याय दो’ पदयात्रा 12 नवंबर से शुरू होगी। उधर, संजय सिंह ने एक्स पर लखनऊ पेशाब कांड पर लिखा,
‘जाति पूछी, धर्म नहीं’ उन्होंने आगे लिखा के यूपी का एक प्रतिनिधिमंडल पीड़ित परिवार से मिलेगा और जातीय नफरत, सामाजिक भेदभाव से बचाने के लिए संघर्ष जारी रखेगी।