जामुन के रंग और उसकी चमक को देख किसीका भी मन इसे खाने का हो जाता है। जामुन एक मौसमी व अम्लीय प्रकृति का फल है। जिसमें कई औषधीय गुण होते है। जिनके बारे में जानकर आप इसे ज़रूर खाना चाहेंगे। इसमें ग्लूकोज और फ्रक्टोज तत्व अच्छी मात्रा में होता है। तो चलिये जानते है कि आखिर इसके अलावा जामुन में और कौन-कौन से तत्व पाए जाते है। जिसे खाने से हमे फायदा मिलता है।इसमें कोई संदेह नहीं कि हम सब इतना अवश्य ही जानते है कि जामुन शुगर/मधुमेह के रोगियों के लिए रामबाण उपाय है। डायबिटीज का मरीज इसे सीधे खा सकता है, या फिर जामुन के बीज को सुखाकर व पीसकर उसका चूर्ण खाने से भी बीमारी में बड़ी राहत मिलती है।

डायबिटीज के अलावा अगर किसीको स्टोन की प्रोब्लेम है तो वो मरीज भी जामुन का स्वाद व फायदा ले सकता है। जामुन के बीज को सुखाकर व पीसकर उससे बने चूर्ण को दही के साथ खाने से पथरी अपने आप निकल जाएगी।जामुन दांत और मसूड़ों के लिए भी काफी फायदेमंद है। अगर किसी के मुंह से बदबू आती है तो वो भी इसको खा सकता है। इसके बीज को पीसकर जो पाउडर तैयार होता है उससे मंजन करने से दांत और मसूड़े स्वस्थ रहते हैं।ये फल पाचन क्षमता में भी अच्छा असर दिखाता है। ये शरीर की पाचन क्रिया को स्वस्थ करता है व उससे जुड़ी बाकी परेशानियों को भी दूर करता है। Loose motion यानि दस्त में भी जामुन काफी मददगार होता है। सेंधा नमक के साथ जामुन खाने से दस्त ठीक हो जाता है।

Scroll to Top