Home देश पूरे देश में सन्नाटा, राहुल गांधी को लेकर बुरी खबर आई सामने,...

पूरे देश में सन्नाटा, राहुल गांधी को लेकर बुरी खबर आई सामने, लोहे की छड़ गिरने से हुई

देहरादून: कांग्रेस नेता राहुल गांधी आज देहरादून में छात्रों से संवाद करेंगे। यहां ‘छांत्रों की गूंज’ कार्यक्रम के जरिए राहुल गांधी छात्रों के मुद्दों को उठाएंगे।

हालांकि राहुल गांधी के कार्यक्रम से पहले यहां एक बड़ा हादसा हो गया। यहां देहरादून के बन्नू स्कूल मैदान में एक कांग्रेस कार्यकर्ता अमर सिंह मेहता पर लोहे का पिलर गिर गया।

आनन-फानन में उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वहीं पुलिस अब हादसे की जांच में जुटी है।

साथ ही ये भी देखा जा रहा है कि मंच और पंडाल की तैयारियों के दौरान सुरक्षा मानकों का पालन हुआ था या नहीं। देहरादून पुलिस हादसे के कारणों की जांच में जुटी है।

निरीक्षण के दौरान हुआ हादसा
दरअसल, एक कांग्रेस नेता ने बताया कि गुरुवार शाम देहरादून के बन्नू स्कूल मैदान में राहुल गांधी के कार्यक्रम के

लिए लगाए गए तंबू से लोहे की छड़ गिरने से एक 65 वर्षीय कांग्रेस कार्यकर्ता की मौत हो गई। घटना की पुष्टि करते हुए कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने बताया कि

मृतक अमर मेहता तंबू के नीचे तैयारियों का निरीक्षण कर रहे थे, तभी अचानक अस्थायी ढांचे से लोहे की छड़ गिर गई, जिससे उनके सिर में गंभीर चोट आई।

धस्माना ने बताया कि मेहता को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
देहरादून में ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम

बता दें कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी शुक्रवार को बन्नू स्कूल मैदान में ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में शामिल होने वाले हैं, जहां वे प्रश्नपत्र लीक सहित कई मुद्दों पर छात्रों से बातचीत करेंगे।

वहीं उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी (पीसीसी) के अनुसार, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत कार्यक्रम स्थल, बन्नू स्कूल ग्राउंड में ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान

सिर पर लोहे की छड़ गिरने से हुई, जिसमें लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के शामिल होने का कार्यक्रम था।
छात्रों से संवाद करेंगे राहुल गांधी

देहरादून में कांग्रेस नेता राहुल गांधी का आज बड़ा कार्यक्रम होना है। राहुल गांधी आज यहां युवाओं से सीधा संवाद करेंगे। इस दौरान ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के दौरान राहुल गांधी

कई मुद्दों पर छात्रों से बात करेंगे। वहीं राहुल गांधी के इस दौरे को देखते हुए प्रशासन अलर्ट है। इस दौरान राहुल गांधी युवाओं से नीट पेपर लीक मुद्दे पर भी बात करेंगे। देहरादून के बन्नू मैदान में आज राहुल गांधी का यह कार्यक्रम होना है।