Home देश पूरे महाराष्ट्र में सन्नाटा एकनाथ शिंदे को लेकर बुरी खबर आई सामने

पूरे महाराष्ट्र में सन्नाटा एकनाथ शिंदे को लेकर बुरी खबर आई सामने

0

मुंबई: महाराष्ट्र के कार्यवाहक मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की अचानक तबीयत बिगड़ गई है। बुखार और थकान के चलते डॉक्टर ने उन्हें आराम की सलाह दी है।

वे इन दिनों अपने गृह नगर सतारा में हैं। दिल्ली से लौटने के बाद वे मुंबई में कुछ देर ठहरे और फिर अचानक सतारा के लिए निकल गए थे।

वहीं सियासी गलियारे में इस बात की चर्चा तेज है कि एकनाथ शिंदे नाराज चल रहे हैं। बता दें कि महाराष्ट्र में चुनाव के नतीजे आए पूरे एक सप्ताह बीत चुके हैं

लेकिन अभी तक नई सरकार का गठन नहीं हो पाया है। महायुति की महत्वपूर्ण बैठक भी नहीं हो पाई है। अब महायुति की बैठक रविवार को मुंबई में हो सकती है।

प्रदेश में नई सरकार का शपथ ग्रहण अगले सप्ताह होने की उम्मीद है। महायुति के बड़े घटक दल बीजेपी के नेताओं ने कहा कि वे विधायक दल की बैठक के लिए केंद्रीय

पर्यवेक्षकों के आने का इंतजार कर रहे हैं। इस बीच एकनाथ शिंदे के नाराज होने की खबरें भी सामने आ रही हैं। सूत्रों के मुताबिक शिंदे डिप्टी सीएम के साथ ही गृह मंत्रालय भी अपने पास रखना चाहते हैं,

लेकिन इस पर गठबंधन के दलों के साथ सहमति नहीं बन पा रही है। इससे पहले एकनाथ शिंदे ने बृहस्पतिवार रात नई दिल्ली में गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की थी।

उन्होंने मीडिया से कहा था कि सरकार गठन के सिलसिले में अमित शाह के साथ बातचीत सकारात्मक रही और अगले दौर की चर्चा शुक्रवार को मुंबई में होगी।

लेकिन महायुति की बैठक नहीं हो पाई। बीजेपी सूत्रों का कहना था कि महायुति नेताओं की कोई बैठक निर्धारित नहीं थी।

दिल्ली यात्रा के दौरान एकनाथ शिंदे ने शाह से मुलाकात कर राज्य में अगली सरकार के गठन पर चर्चा की थी। शिंदे के सहयोगी देवेंद्र फडणवीस और अजित पवार (एनसीपी) ने भी अमित शाह से मुलाकात की थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here