Home देश भारत के इस मुस्लिम IPS अफसर पर अमेरिका का बड़ा फैसला अब...

भारत के इस मुस्लिम IPS अफसर पर अमेरिका का बड़ा फैसला अब सबके सामने होगी

बिहार के मुजफ्फरपुर में सिटी एसपी के रूप में तैनात आईपीएस अधिकारी मोहिबुल्लाह अंसारी स्कूली दिनों में पढ़ाई में कमजोर रहे। वे प्री बोर्ड की परीक्षा में फेल हो गये।

उसके बाद पिता के ताने से परेशान होकर मोहिबुल्लाह ने कड़ी मेहनत की। अब मोहिबुल्लाह को अमेरिका में ‘द एशियन हीरो अवार्ड’ से सम्मानित किया जाएगा।

जानकारी के मुताबिक 13 दिसंबर, 2026 को फ्लोरिडा के टाम्पा में आयोजित होने वाले सातवें वर्ल्ड फेयर एंड फेस्टिवल 2026 में उनको ये सम्मान दिया जाएगा।

अमेरिका में बिहार के आईपीएस को सम्मान. सम्मान की आयोजक संस्था का नाम एसोसिएशन ऑफ वर्ल्ड फेयर एंड फेस्ट यूएसए इंक है। संस्थान की ओर से जारी पत्र में कहा

गया है कि मोहिबुल्लाह को बेहतरीन लोकसेवा, नेतृत्व और ईमानदारी के साथ समाज कल्याण के प्रति योगदान के लिए सम्मानित किया जाएगा। संस्था ने मोहिबुल्लाह को आयोजन में शामिल होने के लिए एक पत्र भी प्रेषित किया है।

उनसे शामिल होने का आग्रह किया है। रिपोर्ट के मुताबिक पुलिस सेवा में नेतृत्व क्षमता और समाज के प्रति योगदान को आधार बनाया गया है।

इस कार्यक्रम में दुनिया भर से लोग शामिल होंगे।मोहिबुल्लाह अंसारी मूल रूप से बिहार के सिवान जिले के रहने वाले हैं। उनकी सफलता पर पूरा जिला गौरवान्वित हुआ था।

उनकी पढ़ाई के साथ उनकी सफलता की कहानी काफी चर्चा में रही थी। 10वीं और 12 वीं के प्री बोर्ड में उनका प्रदर्शन काफी खराब रहा था।

इस दौरान पिता के ताने ने उनको परेशान किया। पिता के गुस्सा होने के बाद वे पढ़ाई के प्रति गंभीर हो गए। उनके पिता ने कहा कि आईआईटी जाने का सपना है, लेकिन पास होने लायक पहले नंबर तो लाओ।

मोहिबुल्लाह हो गए पढ़ाई के प्रति गंभीर. पिता के गुस्से के बाद मोहिबुल्लाह पढ़ाई के प्रति गंभीर हुए। उन्होंने जेई मेन्स और जेई एडवांस की परीक्षा पास की और 2011 में

आईआईटी दिल्ली में केमिकल इंजीनियरिंग में बीटेक में दाखिला लिया। आईआईटी की पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने कॉरपोरेट में नौकरी शुरू की।

लेकिन कुछ ही दिनों बाद नौकरी छोड़कर भारतीय पुलिस सेवा और संघ लोक सेवा आयोग की परीक्षा में शामिल होने की सोची। मोहिबुल्लाह 2015 में दिल्ली चले गए।

वहां जाकर यूपीएससी की तैयारी शुरू की। शुरू में उन्हें सफलता नहीं मिली। लेकिन तीन प्रयास के बाद उन्हें सफलता मिली और ऑल इंडिया में उनका रैंक 381 रहा।

उसके बाद उनका चयन भारतीय पुलिस सेवा के लिए हुआ। वे वर्तमान में मुजफ्फरपुर के सिटी एसपी हैं। उनकी कहानी ये बताती है कि सफलता के लिए कठिन संघर्ष को अपनाना

पड़ता है। अब अमेरिका में मिल रहे ‘द एशियन हीरो अवार्ड’ को लेकर उनकी चर्चा शुरू हो गई है। ये सम्मान दिसंबर में उन्हें दिया जाएगा।