Home पर्यटन माथेरान का हिल स्टेशन

माथेरान का हिल स्टेशन

57
0

नई दिल्ली। यदि आप छुट्टियों में महाराष्ट्र जाएं तो माथेरान जरूर जाएं। माथेरान की यात्रा का अनुभव बहुत ही रोचक और मनोरंजन भरा है। यहां जाने के बाद मानो आप किसी सपनों की दुनिया में आ गए हैं। प्रकृति प्रेमियों के लिए माथेरान किसी स्वर्ग से कम नहीं है। यहां का प्राकृतिक सौंदर्य आपको अभिभूत कर देगा। यह एकमात्र ऐसा पहाड़ी स्थल है जहां वाहनों का प्रवेश निषेध है। मुंबई से लगभग 110 किलोमीटर दूर रायगढ़ जिले में माथेरान स्थित है। छोटा सा हिल स्टेशन माथेरान समुद्रतल से 800 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। यहां 38 ऐसे प्वाईंट है जहां आप प्राकृति के सुंदरता को अपनी आंखों में कैद कर सकते हैं। इसके अलावा माउंट बेरी और शारलॉट लेक भी यहां के मुख्य आकर्षण हैं। नेरल से माथेरान तक टॉय ट्रेन से सफर केदौरान कई खूबसूरत दृश्य देखा जा सकता है। पहाड़ों पर हरियाली के बीच से ट्रेन का दृश्य वाकई आनंदमय कर देता है। हनीमून पॉइंट पर रस्सी से घाटी को पार करने का रोमांचक कार्य को करने के लिए पर्यटक दूर-दूर से आते हैं। पहाड़ों पर टॉय ट्रेन में बैठकर ढाई घंटे का सफर के दौरान कई खूबसूरत नजारों का आनंद उठाया जा सकता है। इसके अलावा ट्रॉली से भी यहां तक पहुंचा जा सकता है। छोटी ट्रेन में बैठकर पहाड़ियों की खूबसूरती को नजदीक से देखकर अपनी यात्रा को यादगार बनाया जा सकता है।

माथेरान जाने के सही समय:-अक्टूबर से मई
यहां बोली जाने वाली भाषा:-मराठी, हिंदी और अंग्रेजी
दर्शनीय स्थल:-
एलेक्जेंडर प्वाइंट, आर्टिरट प्वाइंट, रामबाग प्वाइंट, लिटिल चौक प्वाइंट, हनीमून प्वाइंट, वन ट्री हिल प्वाइंट, ओलंपिया रेसकोर्स, लॉर्डस प्वाइंट, हार्ट प्वाइंट, माउंट बेरी प्वाइंट, सेसिल प्वाइंट, पनोरमा प्वाइंट, स्पॉट लुईस प्वाइंट, इको प्वाइंट, नवरोजी लार्ड गार्डन आदि हैं।
कैसे पहुंचे:-
वायुमार्ग-निकटतम हवाईअड्डा मुंबई और पुणे है।
रेलमार्ग-माथेरान टॉय ट्रेन से नेरल से जुड़ा है जो मध्य रेलवे की मुंबई पुणे लाइन पर है।
सड़कमार्ग-माथेरान सड़कमार्ग से मुंबई के सभी मुख्य स्थलों से जुड़ा है। नेरल से 21 किमी., मुंबई से 131 किमी. और पुणे से 144 किमी. की दूरी पर है।

Previous articleआगरा में पैरासेलिंग का मजा
Next articleमध्यप्रदेश का अमरकंटक एक पसंदीदा स्थल

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here